विश्व क्रिकेट में भारत या पाकिस्तान से हमने कई क्रिकटरों को राजनीति में अपनी किस्तम अजमाते हुए देखा है। राजनीति में भारत और पाकिस्तान के कई क्रिकेटर शामिल हैं, लेकिन ये खिलाड़ी अपने क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद राजनीति का रूख करते देखे गए हैं।
बांग्लादेश के वनडे कप्तान मुशरफे मुर्तजा बने सांसद
लेकिन यहां बांग्लादेश वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने अपने क्रिकेटर करियर के दौरान ही राजनीति से नई पारी की शुरुआत कर दी है और पहले ही मौके पर उन्हें बड़ी सफलता हाथ लगी है।

जी हां बांग्लादेश क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान मुशरफे मुर्तजा उनके देश बांग्लादेश में संपन्न हुए आम चुनावों में भारी मतों से विजय हुए हैं और वो अब सांसद बन गए हैं।
बांग्लादेश के आम चुनावों में हासिल की भारी जीत
बांग्लादेश में सोमवार को आम चुनाव संपन्न हुए। इन चुनावों में बांग्लादेश के कप्तान वहां की राजनीति पार्टी अवामी लीग के लिए लिए चुनाव लड़े। जिसमें उन्होंने नरेल-2 सीट पर 96 फिसदी मतों के साथ जबरदस्त जीत हासिल की।

अब इस जीत के बाद मुशरफे मुर्तजा बांग्लादेश के वनडे कप्तान के साथ ही सांसद मुर्तजा कहलाएंगे। उनकी जीत के साथ ही उनकी पार्टी ने भी देश में तीसरी बार आम चुनावों में जीत हासिल की।
चोट के कारण बहुत देर के बाद कर सके प्रचार का काम
मुशरफे मुर्तजा आधिकारिक तौर पर पिछले साल नवंबर में राजनीति के मैदान में उतरे। जिसमें उन्होंने अवामी लीग पार्टी केलिए अपना नामांकन भरा। इसके बाद वो चोटिल हो गए।

लेकिन अपनी हेमस्ट्रिंग की चोट के चलते मुशरफे मुर्तजा ने बहुत देर से प्रचार शुरू किया। उन्होंने ये प्रचार 22 दिसंबर से शुरू किया। बहुत ही कम समय में ही प्रचार कर जनता का दिल जीतने में कामयाब रहे।अब वो एक बार फिर से अपने क्रिकेट पर ध्यान देंगे।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा बने सांसद, आम चुनावों में हासिल की रिकॉर्ड जीत appeared first on SportzWiki Hindi.