एक खिलाड़ी के लिए फिटनेस सफलता का सबसे बड़ा मूल मंत्र होता है। फिटनेस से खिलाड़ी मैदान में पूरी तरह से स्वस्थ स्थिति में उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब रहते हैं। इसी तरह से मौजूदा भारतीय टीम में फिटनेस पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।
भारतीय क्रिकेटरों का डाईट प्लान है पूरी तरह से अलग
एक सही फिटनेस के लिए खिलाड़ी के खान-पान का भी एक बहुत बड़ा योगदान होता है। भारतीय टीम के मौजूदा डाईट प्लान को पूरी तरह से बदल दिया गया है।

भारतीय क्रिकेटरों के इस डाईट प्लान में कई चीजों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी भारतीय टीम के डाईट चार्ट को बदलने में बड़ा योगदान दिया है।
भारतीय खिलाड़ियों को कड़कनाथ चिकन खाने की सलाह
भारतीय क्रिकेटरों के मौजूदा डाईट प्लान में ग्रिल्ड चिकन जरूर है, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में इसमें कॉलेस्ट्रोल की ज्यादा मात्रा के कारण से इसे अपने डाइट प्लान से हटा दिया है और पूरी तरह से शाकाहारी बनने की दिशा में अपना कदम बढ़ा रहे हैं।

लेकिन वहीं मध्यप्रदेश के झाबुआ के एक कृषि विज्ञान केन्द्र ने भारतीय क्रिकेटरों के लिए कड़कनाथ मुर्गे के चिकन को खाने की सलाह दी है जिससे खिलाड़ियों के कॉलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है।
झाबुआ कृषि केन्द्र ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर दी ये सलाह
कृषि विज्ञान केन्द्र ने भारतीय क्रिकेटरों के लिए खास सलाह दी है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि कड़कनाथ मुर्गे के चिकन में कॉलेस्ट्रोल की मात्रा कम होती है, जिससे खिलाड़ियों की सेहत पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।
Krishi Vigyan Kendra, Jhabua (Madhya Pradesh) writes to BCCI and Indian captain Virat Kohli asking them to now consider eating 'Kadaknath' chicken due to its low cholesterol and fat content. pic.twitter.com/DH4GVNDGC5
— ANI (@ANI) January 2, 2019
कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ के डॉ. आईएस तोमर ने बीसीसीआई को ट्वीट कर लिखकर खिलाड़ियों के सेहत के बारे में बताया कि “मीडिया के द्वारा जाना गया है कि विराट कोहली और भारत क्रिकेट टीम के अन्य खिलाड़ी ने अपने आहार में ग्रील्ड चिकन खा रहे हैं। ग्रिल्ड चिकन में कोलेस्ट्रॉल और वसा की मात्रा ज्यादा होने के कारण, आप इसे आहार से बंद कर देते हैं और शाकाहारी आहार अपनाते हैं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post कृषि केन्द्र ने दिया सुझाव कड़कनाथ चिकन खाए विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.