स्पोर्ट्स डेस्क। एबी डी विलियर्स के क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब साउथ अफ्रीका के एक और स्टार खिलाड़ी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। जी हाँ, दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल ने बुधवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 37 वर्षीय मोर्कल के संन्यास से क्रिकेट जगत भी हैरान है।
That’s the end for me and what a journey it’s been! Plenty of memories good and bad, but I was blessed with a very long career. Thanks @Titans_Cricket @OfficialCSA, will enjoy the game now from the other side. pic.twitter.com/sXik0KYFbz
— Albie Morkel (@albiemorkel) January 9, 2019
साल 2004 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट से डेब्यू करने वाले मोर्केलका क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा। उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी और गेंदबाजी से क्रिकेट जगत को काफी प्रभावित किया। मोर्कल ने अपने संन्यास का ऐलान ट्विटर कर किया। उन्होंने लिखा, 'क्रिकेट के मैदान से यह मेरे लिए उस सफर के समापन करने का समय है जो क्या शानदार रहा! मेरी जिंदगी के पिछले 20 साल शानदार रहे और इस दौरान कई अच्छी और बुरी यादें मेरे साथ हैं लेकिन मुझे लंबा करियर मिला।'
It was a pleasure playing with you in #CSK & sharing the dressing room buddy @albiemorkel, wish you lots of success on your new journey. https://t.co/kkSmZeu9xI
— Suresh Rain (@ImRaina) January 9, 2019
आपको बता दें, उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए एक टेस्ट, 58 वनडे और 50 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें क्रमश : 1, 50 और 26 विकेट अपने नाम किए। यही नहीं टेस्ट में 58, वनडे में 782 और टी-20 में 572 रन भी बनाए। मोर्कल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते है। उन्होंने टीम के लिए 91 विकेट भी लिए। वहीं उनके संन्यास से काफी दुखी हुए। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए लिखा- 'सीएसके के लिए खेलते हुए आपके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना खुशनसीबी रही। आपको आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं।'
यह भी पढ़े:-
भारत की ऐतिहासिक जीत पर पाकिस्तानी क्रिकेट जगत खुश, विराट को बताया हीरो
KL राहुल और पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया सचिन से बेहतर, फैंस ने लगाई फटकार
विश्वकप 2019 : क्या टीम इंडिया का हिस्सा होंगे ऋषभ पंत, प्रमुख चयनकर्ता ने दिया यह जवाब
Herald