स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों के एक-एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर रहे है। विराट जिस अंदाज से रन बना रहे है उसे देखकर तो यही लगता है कि वो आने वाले समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होंगे। वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जहीर अब्बास ने एक इंटरव्यू में विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि "वो जल्द ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे।"
आपको बता दें, सचिन के टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाने का रिकॉर्ड है। वहीं विराट कोहली के इस समय टेस्ट में 25 और वनडे में 39 शतक है। विराट सचिन के 49 वनडे शतकों के रिकॉर्ड से दस शतक दूर हैं। जहीर अब्बास ने कहा कि एक बल्लेबाज का आकलन करते समय उसका दौर, हालात और विरोधी टीमों को नहीं भूलना चाहिए। विराट इस समय के सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ और रिकार्ड धारी है।
जहीर अब्बास ने आगे कहा, सिर्फ विराट कोहली ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के पास कई जबरदस्त बल्लेबाज भी हैं। जिनमे रोहित शर्मा के स्ट्रोक्स देखने में काफी मजा आता है।' आपको जानकारी में बता दें, जहीर अब्बास ने पाकिस्तान के लिए 78 टेस्ट और 62 वनडे मैच खेले। टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 78 टेस्ट में 44.8 के औसत से 5062 रन बनाए जिसमें 12 शतक भी शामिल है। यही नहीं जहीर ने टेस्ट क्रिकेट में चार दोहरे शतक भी लगाए है। वनडे मैचों में उन्होंने 47.63 के बेहतरीन औसत से 2572 रन बनाए।
यह भी पढ़े:-
ICC अवॉर्ड में फिर कायम रहा कोहली का जलवा, साथ ही इन खिलाड़ियों को मिली जगह
पैसों की कमी के कारण अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है ये खिलाड़ी, मदद को आगे आए ये दिग्गज
Australian Open 2019: 20 साल के स्टीफेनो सिसिपास ने दी टेनिस के महान खिलाड़ी फेडरर को मात
Herald