Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी पर लगाया तीन साल का बैन, ये रही वजह

मुंबई की टीम भारत की सबसे प्रतिष्ठित टीमों में गिनी जाती है। यहाँ से भारतीय टीम को यकी बड़े खिलाड़ी मिले हैं। अभी भी मुंबई भारत को बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। अभी भी रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ जैसे मुंबई के खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा है। अब इसी मुंबई के एक युवा खिलाड़ी को तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

अंडर-16 के कप्तान हुए बैन

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने अंडर-16 के कप्तान मुशीर खान पर बैन लगा दिया गया है। मुशीर पर यह बैन अनुशासनहीनता के लिए लगाया गया है। इस ऑलराउंडर की उम्र अभी सिर्फ 14 साल ही है। वह अब तीन साल तक मुंबई की किसी भी टूर्नामेंट में नहीं खेल सकते।

मुशीर खान काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और 2013 में पृथ्वी शॉ के साथ सचिन तेंदुलकर ने इन्हें भी सम्मानित किया था। हालाँकि, उनकी गलती को देखते हुए एमसीए ने उनपर यह बैन लगाया है।

सरफराज के छोटे भाई हैं मुशीर

मुशीर खान भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके विस्फोटक बल्लेबाज सरफराज खान के भाई हैं। सरफराज ने अंडर-19 क्रिकेट और विश्व कप से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

कप्तान मुशीर खान के खराब बर्ताव को लेकर उनके साथी वेदांता गाडिया और टीम मैनेजर विग्नेश कदम ने शिकायत की थी। ये घटना विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल की है। इसमें मुंबई को उत्तर प्रदेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

एमसीए के सेक्रेटरी ने दिया बयान

बैन लगने के बाद वह अपील कर सकते हैं। उनके इस मुद्दे पर एमसीए के सेक्रेटरी उन्मेष खानविलकर ने कहा कि कप्तान होने के नाते खिलाड़ी को उदाहरण सेट करना चाहिए।

उन्होंने कहा

“हमने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह निर्णय लिया। हम लड़के के लिए सहानुभूति रखते हैं, लेकिन जब वह अनुशासन में आता है तो हम कहीं न कहीं एक रेखा खींचते हैं। कप्तान होने के नाते, उन्हें एक उदाहरण सेट करना चाहिए।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी पर लगाया तीन साल का बैन, ये रही वजह appeared first on SportzWiki Hindi.