Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के तनवीर अहमद ने कहा पाकिस्तान से डरकर एशिया कप से भाग गया था विराट कोहली

पाकिस्तान क्रिकेट गलियारों में विवादास्पद मामले ज्यादा समय तक शांत रहना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन कहा जा सकता है। अभी हाल के दिनों मे पाकिस्तान क्रिकेट की तरफ से पूरी तरह से शांति थी लेकिन इसे एक बार फिर से पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर के बयान ने हलचल मचा दी है।

पाकिस्तान के खिलाड़ियों को लेकर विवादास्पद बयान दिया तनवीर अहमद ने

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज तनवीर अहमद ने ये कहते हुए एक जबरदस्त बखेड़ा खड़ा कर दिया है कि पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटरों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ शौचायल में काम करने का मौका मिला तो वो करेंगे।

हमेशा ही अपने बयानों के लिए विवादों में रहने वाले तनवीर अहमद के इस बयान के बाद तो पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों में गुस्से की लहर सी छा गई है ।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर करेंगे शौचायल में काम- तनवीर अहमद

तनवीर अहमद ने अपने इस बयान में कहा कि “ये मेरी निजी राय है कि इसमें गलत क्या है। मेरा मानना है कि हमारे कुछ पूर्व खिलाड़ी बोर्ड में रोजगार के अवसर के लिए इतने बेताब हैं, कि वे शौचालय में भी काम करेंगे।”

तनवीर अहमद के इस बयान के बाद पाकिस्तानी न्यूज चैनल जीओ टीवी पर स्पोर्ट्स शो में उनके बयान को सामने रखा तो दर्शकों ने तनवीर को एक बीमार व्यक्ति करार दिया। जिनका उनके बड़ो और सहयोगियों के लिए कोई सम्मान नहीं है।

पहले भी कोहली और इंजमाम को लेकर उगल चुके हैं जहर

तनवीर अहमद पाकिस्तान के लिए साल 2010 से 2013 के बीच 5 टेस्ट, 1 टी-20 और 2 वनडे मैच खेल चुके हैं। और वो इन दिनों टीवी पर एक्सपर्ट के रूप में काम कर रहे हैं। जिस दौरान वो अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए जाने जाते हैं।

पहले भी वो कई बार अपनी विवादास्पद बयान से हलचल मचा चुके हैं। जिसमें पिछले साल हुए एशिया कप के दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के हिस्सा नहीं लेने पर उन्होंने कहा था कि वो जानबूझ कर इससे भाग गए हैं। इसके बाद तनवीर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त गुस्से का सामना करना पड़ा था।

तो वहीं उन्होंने अपने पूर्व महान बल्लेबाज रहे इंजमाम उल हक को भी नहीं छोड़ा और इंजमाम पर मुख्य चयनकर्ता के तौर पर भाई-भतीजावाद का बड़ा आरोप लगाया था। जिसमें कहा था कि इंजमाम ने मुख्य चयनकर्ता के रूप में क्या शानदार काम किया मुझे बताइए। मैं उन्हें एक दिग्गज के रूप में रेट नहीं करता।

 

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post पाकिस्तान के तनवीर अहमद ने कहा पाकिस्तान से डरकर एशिया कप से भाग गया था विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.