भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज करुण नायर इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग के बाद नायर टेस्ट मैच में तिहरा शतक बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। इसके बाद भी उन्हें बिना पूरा मौका दिए टीम से बाहर कर दिया गया। इंग्लैंड दौरे पर उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और फिर टीम से ड्रॉप कर दिया गया।
रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में फ्लॉप

कर्नाटक और सौराष्ट्र के बीच रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में करुण नायर का बल्ला खमोश रहा। उन्होंने दोनों पारियों में 9 और 15 का स्कोर बनाया। अपने प्रदर्शन के बारे में स्पोर्ट्सस्टार से बात करते हुए उन्होंने कहा
“मुझे नहीं लगता कि कुछ भी गलत हुआ है। मुझे लगता है कि मुझे बेहतर करना चाहिए। मैं स्पष्ट रूप से परिणामों से खुश नहीं हूं। मैं कड़ी मेहनत और अच्छी तैयारी कर रहा हूं। एक बार जब मुझे दूसरी शुरुआत मिल जाती है, तो उम्मीद है कि मैं इसे बड़ा बना सकता हूं।”
राहुल द्रविड़ ने की मदद

इंडिया ए और भारतीय अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ युवा खिलाड़ियों की लगातार मदद करते हैं। करुण नायर ने भी बताया कि द्रविड़ ने उनकी कैसे मदद की। उन्होंने आगे बताया
“उन्होंने (राहुल द्रविड़) मुझ से कहा कि तुम जैसा कर रहे हो वैसा ही करते जाओ। अब प्रोसेश सही होगा तो जल्द ही मौका मिल जायेगा। क्रिकेट किसी भी दिन बदल सकता है। वह कल भी हो सकता है।”
एमएसके प्रसाद पहुंचे थे स्टेडियम

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबले देखने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहुंचे थे। नायर ने टीम से बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं को कारण नहीं बताने का आरोप लगाया था।
उन्हीं चयनकर्ताओं ने कहा था कि उन्होंने करुण नायर से बात की थी और उन्हें कहा था कि भारतीय टीम में दोबारा जगह बनाने के लिए उन्हें घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post तिहरा शतक लगाने के बाद भी भारतीय टीम से बाहर चल रहे करुण नायर ने टीम इंडिया में वापसी पर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.