इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच इस समय मेलबर्न में तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम वनडे मैच खेला जा रहा है। आपको बता दें कि भारत और कंगारू टीम के बीच आज खेला जा रहा वनडे मैच बहुत अहम है क्योंकि जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो सीरीज अपने नाम कर लेगी। अंतिम वनडे मैच में कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 230 रनों का लक्ष्य दिया है। भारतीय टीम ने समाचार लिखे जाने तक भारत को 55 गेंदों में 61 रनों की आवश्यकता थी और भारत ने तीन विकेट खो दिए थे।
इस दिन से अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ!
इसी बीच आपको बता दें कि कंगारू टीम को 230 रनों के लक्ष्य पर आउट करने में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल ने अहम भूमिका निभाई। चहल को कुलदीप यादव की जगह आज अंतिम मैच में मौका दिया गया। चहल ने अंतिम मैच में कंगारू टीम के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। युजवेन्द्र चहल ने अंतिम मैच में अपने 10 ओवर के स्पेल में 42 रन खर्च करके छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
इसी के साथ ही इस स्पिन गेंदबाज ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। आपको बता दें कि चहल कंगारू धरती पर उसी के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन गए है। चहल ने मेलबर्न में 42 रन देकर छह विकेट लेकर उन्होंने रवि शास्त्री का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री ने 1991 में 15 रन देकर 5 विकेट लिए थे। इसी के साथ चहल ने रवि शास्त्री को इस मामलें में पीछे छोड़ दिया है।