भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 23 जनवरी बुधवार से शुरू हो रही है. इस वनडे सीरीज के पहले मैच में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.
इसी बीच भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमे वह प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं.
शुभमन गिल ने नेट्स में लगाये शानदार शॉट्स

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल ने नेट प्रैक्टिस में कई शानदार शॉट्स लगाये हैं. शुभमन गिल के यह शॉट्स देखकर लग रहा है, कि उन्हें पहले वनडे में अपने डेब्यू का मौका मिल सकता है.
वैसे भी शिखर धवन का फॉर्म अच्छा नहीं है. वह पिछली 9 पारियों से एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए है, इसलिए शुभमन गिल को शिखर धवन की जगह मौका दिया जा सकता है.
शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे, इसलिए धवन की जगह शुभमन गिल को नेपियर में होने वाले पहले वनडे में अपने डेब्यू का मौका मिल सकता है.
शुभमन गिल का घरेलू रिकॉर्ड बहुत शानदार है. वह अबतक 9 प्रथम श्रेणी मैचों में 77.78 की शानदार औसत से 1089 रन बना चुके हैं. वहीं उन्होंने 36 लिस्ट ए के करियर में 47.78 की औसत से 1529 रन बनाये हुए है.
यहाँ क्लिक कर देखें वीडियो

— VINEET SINGH (@amit9761592734) January 22, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान शानदार शॉट्स खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
भारत को जीता चुके है अंडर-19 विश्व कप

शुभमन गिल अंडर-19 विश्व कप 2018 के ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी जीत चुके हैं. उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर ही भारतीय टीम साल 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीत पाया था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : पहला वनडे खेल सकते हैं शुभमन गिल, प्रैक्टिस के दौरान शानदार शॉट्स लगाते आये नजर! appeared first on SportzWiki Hindi.