Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान देखने को मिला क्रिस गेल और डेविड वार्नर का अजीबो गरीब डांस, वीडियो देख शाम तक पेट पकड़कर हसंगे आप

इनदिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेला जा रहा है. जहां एक मुकाबला स्यालेट सिक्सर्स और रंगापुर राइडर्स के बीच खेला गया. आपकों बता दें, कि स्यालेट सिक्सर्स टीम की कप्तानी जहां डेविड वार्नर के पास थी. वहीं रंगापुर राइडर्स टीम के लिए क्रिस गेल भी खेल रहे थे.

स्यालेट सिक्सर्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते बांग्लादेश प्रीमियर लीग के इस 18वें मुकाबले में रंगापुर राइडर्स की टीम को 27 रन से हरा दिया.

ऐसा रहा मैच 

रंगापुर राइडर्स की टीम ने इस मैच का टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्यालेट सिक्सर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाये.

स्यालेट सिक्सर्स के लिए 43 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी लिटन दास ने खेली. वहीं 36 गेंदों पर नाबाद 61 रन कप्तान डेविड वार्नर ने बनाये.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंगापुर राइडर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाई. क्रिस गेल मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए.

मैच के दौरान गेल, वार्नर ने लगाये जमकर ठुमके 

इस मैच के दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की और दोनों ही टीमों के खिलाड़ी मैदान पर डांस करते हुए नजर आये. क्रिस गेल और डेविड वार्नर ने जमकर मैदान पर ठुमके, वहीं अन्य खिलाड़ी भी डांस करने में पीछे नहीं थे.

दर्शक भी खिलाड़ियों का डांस देखकर खुद को रोक नहीं पाये और दर्शकों ने भी जमकर डांस किया. यह पूरा मैच डांस के वातवरण में ही खेला गया.

अगर कोई गेंदबाज विकेट ले रहा था, तो वह डांस करके अपनी ख़ुशी जाहिर कर रहा था. वहीं अगर कोई बल्लेबाज अर्धशतक लगा रहा था, तो वह भी अपनी ख़ुशी डांस करके मना रहा था.

यहाँ क्लिक कर देखें डांस का वीडियो 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान देखने को मिला क्रिस गेल और डेविड वार्नर का अजीबो गरीब डांस, वीडियो देख शाम तक पेट पकड़कर हसंगे आप appeared first on SportzWiki Hindi.