Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत के लिए टीम इंडिया को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित इन लोगों ने दी बधाई

इंटरनेट डेस्क। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेली गई चार टेस्ट मैचों की सीरीज आज भारत ने अपने नाम कर ली है। इस सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। हालांकि इस सीरीज में भारतको एक मैच में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच ड्रा रहा। आखिरी मैच में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली।

भारत को ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जिताने के बाद कप्तान विराट ने मैदान में ही कर दी ये हरकत

इधर सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया को बधाई संदेश मिलने शुरू हो गए है। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को आस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने पर बधाई दी। उनके साथ ही बाॅलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने भी टीम को अपनी और से बधाई दी।

'विराट ब्रिगेड' ने 72 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज ये खिलाड़ी बना सीरीज का हीरो

Congratulations to @imVkohli and his team for reaching one of Indian cricket’s final frontiers and winning a test series in Australia for the first time. Gritty batting, marvellous fast bowling and a fine team effort has done us proud. Let’s make a habit of it! #PresidentKovind

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 7, 2019

आपकों बता दें की टीम को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ ही कई अन्य राजनेताओं, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों की और से ढेरों बधाईयां मिल रही है। बीसीसीआई ने भी टीम इंडिया को इस जीत के लिएबधाई दी है। इधर देश के राष्ट्रपति कोविंद ने अपने बधाई संदेश में लिखा विराट कोहली और भारतीय टीम को आस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली बार मिली जीत के लिए बधाई। कमाल की गेंदबाजी की और इस टीम प्रयास की वजह से आपने हमें गौरवान्वित किया। चलिये इसे आदत बनायें।