ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मैच कल मेलबर्न में खेला जायेगा। पहले दो मैच में एक- एक जीत के साथ दोनों ही टीमें सीरीज में अभी बराबरी पर है। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी वहीं ऑस्ट्रेलिया की युवा टीम भारत को रोकने की पूरी कोशिश करेगी।
महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म में वापसी

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल 2018 में बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेले लेकिन एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए।
इस साल अभी तक खेले दो मैचों में वह दो अर्धशतक बना चुके हैं। पहले मैच में भले ही उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की लेकिन दूसरे मैच में लोगों को पूरा धोनी देखने को मिला। वह अंत तक टिके रहे और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
तीसरे मैच में भी माही महत्वपूर्ण

अब सीरीज में करो या मरो का मुकाबला है और इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने वाले अंबाती रायडू अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं।
यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी का रोल महत्वपूर्ण हो जाता है। जल्दी विकेट गिरने पर उन्हें पारी संभालनी भी है और अंत में तेजी से रन भी बनाने हैं। पहले मैच में वह ऐसा करने में असफल रहे थे।
यह भी देखें: दर्शकों के साथ ऐसे कूल अंदाज में ‘धोनी’ ने मनाया जीत का जश्न, वायरल हुआ वीडियो
नेट्स पर बहाया पसीना

लगातार दो अर्धशतक बनाने के बाद भी धोनी ने तीसरे मैच के लिए नेट्स पर पसीना बहाया। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका वीडियो भी शेयर किया। अभ्यास के दौरान गेंद धोनी के बल्ले के बीचों बीच लग रही है।
इसे देखकर साफ़ है कि तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। धोनी लय में हैं और दूसरे मैच के बाद जिस तरह नेट्स पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे साफ है कि तीसरे मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।
देखें वीडियो:
.@msdhoni looking in great touch here at the nets session ahead of the 3rd and final ODI against Australia.
What's your prediction for the game? #AUSvIND pic.twitter.com/WLbZP78Lii
— BCCI (@BCCI) January 17, 2019
The post वीडियो: तीसरे वनडे से पहले नेट्स पर पुराने लय में दिखें महेंद्र सिंह धोनी, खेले कई अविश्वसनीय शॉट्स appeared first on SportzWiki Hindi.