Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कंगारूओं को अब उसकी धरती पर धूल चटाने जा रहे हैं ये वनडे स्पेशलिस्ट बल्लेबाज 

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने आखिरकार कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में कंगारू धरती पर इतिहास रचने में कामयाब हो गए है। ​वर्षा से बाधित चौथे टेस्ट के अंतिम मैच मे अंतिम दिन का खेल नहीं खेला गया। इस कारण ये मैच ड्रा हो गया और भारत ने इस तरह 72 साल बाद कंगारू धरती पर सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज कर लिया।

चार टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद अब भारत और कंगारू टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है। इस वनडे सीरीज का पहला मैच 12 जनवरी शनिवार को खेला जाएगा। इसी बीच आपको बता दें कि मीडिया से खबर मिल रही हैं कि अब वो भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए है जो कंगारूओं के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे। इसी बीच आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए है।

आपको बता दें कि टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज में मैदान में उतरे थे। लेकिन उनकी पत्नी ने एक बेबी को जन्म दिया। जिस कारण रोहित शर्मा अंतिम टेस्ट छोड़कर भारत आ गए थे। इसी बीच आपको बता दें ​टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने शानदार प्रदर्शन किया। पुजारा ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा 521 रन बनाए। पुजारा ने अंतिम मैच में 193 रनों की शानदार पारी खेली जिसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया साथ ही पुजारा ने मैन आफ द सीरीज जीतने में भी कामयाबी हासिल की। इसी के साथ ही विराट एंड कंपनी ने कंगारू धरती पर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की।