भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच माउंट मांग्लुई के बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.
सीरीज के इस दूसरे वनडे मैच से पहले भारतीय टीम के लिए एक बात चिंता का कारण बनी हुई है और इसी बात के चलते भारतीय टीम को सीरीज के इस दूसरे वनडे मैच में हार का सामना भी करना पड़ सकता है.
बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने नहीं खेला आजतक कोई मैच

आपकों बता दें, कि माउंट मांग्लुई के बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने आजतक कोई भी मैच नहीं खेला है. भारतीय टीम को इस मैदान पर खेलने का बिल्कुल अनुभव नहीं है.
माउंट मांग्लुई के बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेलने का अनुभव ना होना भारतीय टीम के लिए चिंता की बात है और इसी कारण भारतीय टीम को दूसरे वनडे में हार का सामना भी करना पड़ सकता है.
न्यूजीलैंड का इस मैदान पर 50% का रिकॉर्ड

वहीं अगर न्यूजीलैंड का प्रदर्शन इस मैदान पर देखें, तो न्यूजीलैंड की टीम ने कुल 6 मैच इस स्टेडियम में खेले हुए है. जिसमे से 3 मैच न्यूजीलैंड की टीम ने जीते हुए हैं और तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.
मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 275 रन का

इस मैदान पर अबतक कुल 7 मैच खेले गए है. जिसमे से 4 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हुए है. वहीं 3 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं.
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का इस मैदान पर औसत स्कोर 275 रन का है. वहीं दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर इस मैदान पर 252 रन का है.
न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैदान पर सबसे बड़ा 371 रन का स्कोर श्रीलंका के खिलाफ बनाया हुआ है. वहीं सबसे कम रन का स्कोर भी न्यूजीलैंड के ही नाम है. न्यूजीलैंड की टीम एक मैच के दौरान साउथ अफ्रीका के खिलाफ मात्र 210 रन पर आउट हो गई थी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post बे ओवल में होने वाले दूसरे वनडे से पहले भारत के सामने ये बड़ी समस्या, कहीं बन न जाए हार की वजह appeared first on SportzWiki Hindi.