Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी के सातवें मैच में जीत से पांच विकेट की दूरी पर बिहार

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : समर के छह और डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज अभिजीत के तीन के कारण मिजोरम बिहार के 440 रन के सामने 77 रन पर धराशायी हो गयी. बिहार ने पहली पारी में नौ विकेट पर 440 रन पर पारी की घोषणा कर दी थी. दूसरी पारी में मिजोरम के पांच विकेट 81 रन पर गिर चुके है . मिजोरम अभी भी बिहार के पहली पारी के रन से 282 रन पीछे है.  दूसरी पारी में भी समर और आशुतोष ने दो दो विकेट लिए. कल मैच का तीसरा दिन है.

बिहार पहले दिन के स्कोर सात विकेट पर 389 रन से आगे खेलना शुरू किया.  विवेक अपना शतक पूरा करने के बाद 102 के स्कोर पर अपना विकेट खो बैठे. इसके बाद आशुतोष अमन भी 111 रन बनाकर आउट हो गए.  बिहार नौ विकेट पर 440 रन पर पारी की घोषणा कर दी. पारी के घोषणा के समय समर 27 और अभिजीत 11 पर नाबाद रहे. मिजोरम की ओर से राल्टे ने पांच, तरुवर कोहली, लल्बियकवेला और मोइआ ने एक एक विकेट लिए.

441 रन के पीछा करने उतरी मिजोरम को अभिजीत ने शुरुआत में ही तीन लगातार विकेट लेकर झटका दे दिया. अखिल राजपूत को छोड़कर मिजोरम का कोई भी खिलाड़ी दोहरे अंक में नहीं प्रवेश कर सका. समर कादरी के फिरकी में फंसी मिजोरम के छह खिलाड़ियों का योगदान पहली पारी में शून्य रहा. आशुतोष अमन ने एक विकेट लिए. मिजोरम की ओर से पहली पारी में अखिल राजपूत 49, लॉरिनसांगा 1, तरुवर कोहली 8, राल्टे 8, सिनान 6 रन पर आउट हुए, हरुऐंजेला, रुआता, ज़ोरीनलीआना, दारा, मोइआ ने शून्य पर विकेट गंवाया तो लल्बियकवेला शून्य पर नॉट आउट रहे.

पहली पारी के आधार पर मिजोरम बिहार से 363 रन पीछे रह गयी. फॉलोऑन खेलने उतरी मिजोरम का 81 रन रन पर पांच विकेट गिर चूका है. मिजोरम के अखिल राजपूत 30 , लॉरिनसांगा 1, हरुऐंजेला 7,रुआता 3,  राल्टे 1 रन बनाकर आउट हो चुके है, दुसरे दिन का खेल समाप्त होने वक्त तरुवर कोहली 31 और सिनान 1 रन बनाकर नाबाद है. बिहार की ओर से समर ने दो, आशुतोष ने दो और विवेक एक एक विकेट लिया. कल मैच का तीसरा दिन है. यह जानकारी बिहार क्रिकेट संघ के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने दी.

The post रणजी ट्रॉफी के सातवें मैच में जीत से पांच विकेट की दूरी पर बिहार appeared first on Live Cities.