स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई टीम से निलंबित चल रहे सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इन दिनों खास चर्चा में बने हुए है। वह इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में खेल रहे है। BPL उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी तारीफ हर तरफ हो रही है। बाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज ने दाएं हाथ से बल्लेबाजी क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया।
बांग्लादेश प्रीमियर लीग में डेविड वॉर्नर ने वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज़ क्रिस गेल की गेंद पर दाएं हाथ से छक्का जड़ दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें, बांग्लादेश प्रीमियर लीग में डेविड वॉर्नर सिलहट टीम के कप्तान हैं।
Unbelievable by Warner if it’s not working with your left hand switch to your right!!! Shot Boi!!!!Video Credit : https://t.co/WE1KrAg5a3 #BPL19 #CricketPlayedLouder pic.twitter.com/sKUCP3YjSS
— CPL T20 (@CPL) January 16, 2019
दरअसल, 19वें ओवर में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल की लगातार दो गेंद खाली निकलने के बाद वॉर्नर पर दबाव बन गया था। वॉर्नर ने इसके बाद दाएं हाथ से बल्लेबाजी की और फिर अगली ही गेंद पर गेल के ऊपर से छक्का लगा दिया। यही नहीं इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने स्केअर लेग पर चौका भी लगाया। आपको बता दें, वॉर्नर पर 12 महीने का प्रतिबंध है। वह साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के दौरान बॉल टैंपरिंग मामले में संलिप्त पाए गए थे जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 12 महीने का बैन लगा दिया।
यह भी पढ़े:-
India vs Aus 3rd ODI: चहल के आगे कमजोर हुए कंगारू, भारत को मिला 231 का लक्ष्य
World Record : ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट लेकर चहल ते तोड़ा इस दिग्गज का खिलाड़ी का रिकॉर्ड
IND vs NZ: टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड ने घोषित की मजबूत टीम, देखें लिस्ट
Herald