इंटरनेट डेस्क। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम के तूफानी बल्लेबाज है। स्टीव स्मिथ ऐसे बल्लेबाज है जो किसी भी वक्त मैच का नक्शा बदल सकते है। लेकिन फिलहाल ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज खिलाड़ी बॉल टेंपरिंग के कारण टीम से बाहर चल रहा है।
विराट लगातार दूसरे साल इस मामलें में बने बेताज बादशाह, इन दिग्गज सेलिब्रिटी को छोड़ा पीछे
लेकिन इसी बीच मीडिया से खबर मिल रही हैं कि ऑस्ट्रेलिया टीम का ये दिग्गज खिलाड़ी जल्द ही मैदान में वापसी करने वाला है। जी, हां मीडिया से खबर आ रही हैं कि स्टीव स्मिथ 30 मार्च से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते हैं।
विश्व कप से पहले अपने घर में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, देखिए पूरा कार्यक्रम
इसी बीच आपको बता दें कि कंगारू टीम का ये दिग्गज बल्लेबाज इस समय बांग्लादेश में बीपीएल में नजर आए। लेकिन कंगारू टीम का ये दिग्गज बल्लेबाज बांग्लादेश प्रीमियर लीग में में केवल दो ही मैच खेल पाए। क्योंकि इसी बीच कंगारू टीम के इस तूफानी बल्लेबाज के गुरूवार को कोहनी में चोट लग गई। इसी के साथ कंगारू टीम का ये तूफानी बल्लेबाज बांग्लादेश में आयोजित हो रही बांग्लादेश प्रीमियर लीग से बाहर हो गए है। स्टीव स्मिथ के साथ—साथ डेविड वॉर्नर भी टीम से बाहर चल रहे है। क्यों कि वो भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में बॉल टेंपरिंग के दोषी पाए गए थे। कंगारू टीम के ये दोनों बल्लेबाज भारत में आयोजित होने वाली इंडियन प्रीमियम लीग में भी अपनी बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आते है।
हिटमैन रोहित शर्मा वनडे सीरीज में इस दिग्गज का तोड़ सकते है ये 'विराट' रिकॉर्ड