Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम को क्रिकेट का सुपर पावर बनाना चाहता हूँ: विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पिछले मैच में अपने करियर का 39 वां शतक लगाया. विराट ने इसी के साथ भारतीय टीम को मैच जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. धोनी ने 54 गेंद पर 55 रन की नाबाद पारी खेली. मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया कोच लैंगर ने कहा, ‘हार कड़वी होती है, लेकिन यह हमारे युवा बल्लेबाजों के लिए एक शानदार अनुभव की तरह रही. इसके बाद भारतीय कप्तान ने स्टार स्पोर्ट्स से बात की.

विराट ने कहा भारत को क्रिकेट का महाशक्ति बनाना चाहता हूँ 

“मैं लक्ष्य नहीं कहूंगा लेकिन मैं एक ऐसे विजन की बात करूंगा, जो भारत के लिए क्रिकेट में महाशक्ति बनने या आने वाले वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में बहुत मजबूत बना सकता है. मुझे लगता है कि भारतीय क्रिकेट टेस्ट क्रिकेट का सम्मान करता है, और खिलाड़ी भी टेस्ट क्रिकेट का सम्मान करते हैं, जिसकी वजह से टेस्ट क्रिकेट में हम शीर्ष पर है पूरी दुनिया में” 

कोहली ने आगे कहा

“हम छोटे प्रारूप पर बहुत ज्यादा फोकस करते हैं और यह बहाना बनाते हैं कि उसकी वजह से टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे तो मुझे लगता है कि क्रिकेटरों को मानसिक दिक्कतें पेश आने लगेंगी,’’आप टेस्ट क्रिकेट ना खेलने का कोई बहाना नहीं  बना सकते”. 

विराट कोहली ने भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री की तारीफ करते हुए कहा

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले कोहली ने इस धारणा को खारिज किया था कि शास्त्री उनकी हां में हां मिलाते हैं.उन्होंने कहा,

‘‘शास्त्री ने इतनी कमेंट्री की है और खेल को इतना देखा या खेला है कि मैच देखकर ही उन्हें पता चल जाता है कि किस दिशा में खेल जा रहा है. उनसे फीडबैक लेने से काफी मदद मिलती है. उन्होंने कभी कप्तानी के अनुकूल ढालने के लिये मुझे बदलने की कोशिश नहीं की.’’

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारतीय टीम को क्रिकेट का सुपर पावर बनाना चाहता हूँ: विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.