Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तमिलनाडु ने फाइनल में पहुंचने के साथ ए डिवीजन के लिए क्वालीफाई किया

चेन्नई
मेजबान तमिलनाडु ने हाकी इंडिया राष्ट्रीय पुरूष हाकी चैम्पियनशिप (बी डिविजन) के सेमीफाइनल में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को शनिवार को यहां 6-5 से हराकर फाइनल में जगह पक्की करने के साथ ‘ए’ डिवीजन के लिए भी क्वालीफाई किया। रोमांचक मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। नियमित समय में दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थी जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में तमिलनाडु ने पांच मौकों में से तीन को गोल में बदला जबकि साई की टीम दो गोल ही कर सकी।    फाइनल में पहुंचने के साथ ही तमिलनाडु ने चार साल के बाद एक बार फिर ‘ए’ डिवीजन के लिए क्वालीफाई किया है।