Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खिलाड़ी मैच शुरू होने से पहले करते हैं अभ्यास, के एल राहुल आउट होने के बाद नेट्स पर जमकर बहाया पसीना

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच का आज सिडनी में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने इस टेस्ट मैच में दो बड़े बदलाव किए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा के जगह एक बार फिर के एल राहुल को मौका दिया तो वहीँ तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की जगह कुलदीप यादव को टीम में मौका मिला है.

के एल राहुल ने एक बार फिर किया निराश 

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल को एक और मौका मिला. उनको रोहित शर्मा के जगह टीम में लिए गया. बता दें, रोहित शर्मा अपनी बच्ची के जन्म की वजह से भारत वापस लौट आएं हैं.

के.एल राहुल को लगातार असफल होने की वजह से पिछले टेस्ट से टीम से बाहर किया गया था. उन्होंने रोहित की जगह मिले मौके को एक बार फिर गवां दिया और सिर्फ 9 रन बना कर आउट हो गएं. उनको जॉस हेजलवुड ने चलता किया.

आउट होने के तुरंत बाद करने लगें अभ्यास 

आउट होने के तुरंत बाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल नेट्स पर प्रैक्टिस करते नजर आएं. बता दें, भारतीय टीम का यह खिलाड़ी लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहा है. राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ  उनकी सरजमी पर आखिरी टेस्ट में शतक लगाया था.

उसके पहले सभी टेस्ट मैचों में फ्लॉप रहें थे. उस सीरीज के बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत खेलने आई और वहां भी उनका बल्ला खामोश रहा. राहुल को इस सीरीज में लगातार मौके दिए गएं लेकिन वो किसी भी मौके को भुना नहीं पाएं.

राहुल ऑस्ट्रेलिया में बिलकुल भी रंग में नजर नहीं आ रहे हैं

राहुल ऑस्ट्रेलिया में बिलकुल भी रंग में नजर नहीं आ रहे हैं.ऐडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में बनाए गए 44 रनों को छोड़ दें तो वह एक बार भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं. इस मैच की पहली पारी में भी सिर्फ 9 पर आउट हो गए.अभी तक 5 पारियों में उन्होंने सिर्फ 57 रन बनाए हैं.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करेंजिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

 

The post खिलाड़ी मैच शुरू होने से पहले करते हैं अभ्यास, के एल राहुल आउट होने के बाद नेट्स पर जमकर बहाया पसीना appeared first on SportzWiki Hindi.