Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत ने मैदान पर किया हैरान कर देने वाला मूव्स स्टेप, देखें वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी के मैदान पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिर मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने दूसरे दिन पहली पारी चेतेश्वर पुजारा के 193 और ऋषभ पंत के 159 रन की बदौलत 622 रन पर घोषित की है। इस मैच में ऋषभ पंत की जमकर तारीफ हो रही है। टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर रिषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया है। उन्होंने 189 गेंदों में 159 रन की नाबाद पारी खेली।

लेकिन उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक मूव्स स्टेप ऐसा किया जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। 21 साल के रिषभ पंत ने जिस तरह से किक अप मूव्स किया वह WWE सुपर स्टार शॉन माइकल की याद दिला रहा है। शॉन माइकल का यह सबसे फेवरेट स्टाइल है। ऋषभ के इस किक अप मूव्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

वहीं बता दें, पुजारा और पंत के शतक के अलावा मयंक अग्रवाल 77, रविंद्र जडेजा 81 और हनुमा विहारी ने 42 रन का अहम योगदान दिया। दूसरी तरफ अपनी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर खेलकर बिना विकेट गिरे 24 रन बना लिए है।

यह भी पढ़े:-

Ind vs Aus: पहले दिन ही पुजारा ने रचा इतिहास, सीरीज का लगाया तीसरा शतक

Ind vs Aus: कल सिडनी के मैदान ये 70 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने उतरेगी भारतीय टीम

सिडनी टेस्ट: ऋषभ पंत ने ध्वस्त कर दिया विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का यह विश्व रिकॉर्ड



Herald