Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मार्टिन गुप्टिल ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, धोनी-रोहित जैसे बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने वनडे क्रिकेट में अपने 6 हजार रन पुरे कर लिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेले गये पहले वनडे मैच में उन्होंने यह कारनामा किया। आज मैच में उन्होंने 138 रनों की शानदार पारी भी खेली। उनकी इस पारी की मदद से कीवी टीम ने लंका को वनडे सीरीज के पहले मैच में 45 रनों से हारा दिया।

157 पारी में बनाये 6 हजार रन

2009 में वनडे डेब्यू करने वाले न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 160वें वनडे मैच की 157वीं पारी में अपने करियर के 6 हजार रन पुरे किये। श्रीलंका के खिलाफ मैच में 24वां रन लेते ही उन्होंने यह मुकाम हासिल कर लिया।

गुप्टिल वनडे मैच में 6 हजार रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पांचवें बल्लेबाज बन गये हैं। उनसे पहले स्टीफन फ्लेमिंग, नाथन एस्टल, रॉस टेलर और ब्रेंडन मैकुलम यह कारनामा कर चुके हैं। वहीं वह सबसे कम पारी में यह कारनामा करने वाले कीवी बल्लेबाज बन गये हैं।

धोनी और रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

157 पारी में 6 हजार रन पूरा करने के साथ ही उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। अब वह आठवें सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 166 और रोहित शर्मा ने 162 पारियों में यह कारनामा किया था। हालाँकि, साथ ऐसे भी बल्लेबाज हैं जिन्होंने मार्टिन गुप्टिल से कम पारियों में यह कारनामा किया है।

हाशिम आमला पहले स्थान पर

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम आमला सबसे कम पारियों में यह कारनामा करने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने सिर्फ 123 पारी में 6 हजार वनडे रन पुरे कर लिए थे। उनके बाद विराट कोहली (136 पारी) का नाम आता है।

इसके बाद इस लिस्ट में विव रिचर्ड्स (141 पारी), सौरव गांगुली (147 पारी), एबी डिविलियर्स (147 पारी), मैथ्यू हेडेन (154 पारी) और ब्रायन लारा (155 पारी) का नाम आता है। इनके अलावा डीन जोन्स ने मार्टिन गुप्टिल के बराबर 157 पारियां ली थी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मार्टिन गुप्टिल ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, धोनी-रोहित जैसे बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.