Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शरत-मनिका का सामना मिश्रित युगल टेटे फाइनल में मानव-अर्चना की जोड़ी से

कटक
एशियाई खेलों के कांस्य पदकधारी अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा 80वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के रोमांचक मिश्रित युगल फाइनल में मंगलवार को मानव ठक्कर और अर्चना गिरिश कामत की शीर्ष वरीय जोड़ी से भिड़ेंगे। सेमीफाइनल में शरत और मनिका की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सौरव साहा और सुतिर्था मुखर्जी को 11-9, 11-7, 9-11, 11-9 (3-1) से शिकस्त दी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में मानव और अर्चना की जोड़ी ने रविंद्र कोटियान और सागरिका मुखर्जी की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी पर 11-3, 11-5, 11-7 (3-0) से जीत हासिल की।