भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों से आराम दिया गया है. वो टी-20 सीरीज भी नहीं खेलेंगे. उनकी जगह टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी. टीम के साथ कोई भी खिलाड़ी विराट की जगह नहीं जुड़ेगा. बता दें, भारतीय टीम ने सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है.
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने. ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज पर कब्ज़ा कर इतिहास रच दिया. 72 साल के इतिहास में भारतीय टीम ने कभी भी ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कोई भी टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हो पाई थी. लेकिन विराट की टीम ने ये कारनामा कर दिखाया है.
ज़िम्बाब्वे को छोड़ इस दशक कोहली के बिना भारतीय टीम ने एशिया के बाहर नहीं खेली कोई सीरीज

अगर ज़िम्बाब्वे के दौरे को छोड़ दें. तो ये पहला मौका है जब इस दशक में भारतीय कप्तान विराट कोहली को एशिया से बाहर वनडे सीरीज से आराम दिया गया है. इससे पहले वो लगातार वनडे सीरीज में 2011 से खेलते आएं हैं. ज़िम्बाब्वे के खिलाफ ही केवल इस खिलाड़ी को आराम दिया गया था. 2014 में जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी. तब भी विराट टीम का हिस्सा थे.
ऑस्ट्रेलिया में 2012 , 2015, 2016 की टीम के प्रमुख बल्लेबाज थे विराट

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 2011 से भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया का दौरा करते आएं हैं. इसके बाद भात्रतीय टीम जब-जब ऑस्ट्रेलिया में कोई भी वनडे सीरीज खेलने गई है. भारतीय टीम के कप्तान हर सीरीज का हिस्सा रहे हैं. उनका बल्ला भी सभी सीरीज में जमकर बोला है. 2015 में सीरीज के बाद यह खिलाड़ी विश्व कप में भी टीम का हिस्सा था.
इंग्लैंड में 2011, 2014,2018 तीनो टीम का हिस्सा थे विराट कोहली

अगर इंग्लैंड की बात करें तो 2011 के बाद जब -जब भारतीय टीम वनडे सीरीज खेलने इंग्लैंड गई है. ये खिलाड़ी टीम का हिस्सा रहा है. हरबार इस खिलाड़ी का बल्ला भी जमकर बोला है. पिछले साल यह खिलाड़ी पहली बार इंग्लैंड की धरती पर कप्तानी कर रहा था. साउथअफ्रीका में भी इस खिलाड़ी ने कोई वनडे सीरीज मिस नहीं की है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post इस दशक पहली बार ‘विराट कोहली’ के बिना एशिया से बाहर वनडे सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, पड़ेगा ये प्रभाव appeared first on SportzWiki Hindi.