Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शमी के बाद अब इस खिलाड़ी पर उनकी पत्नी ने लगाए शारीरिक और मानसिक उत्पीडऩ करने के आरोप 

खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बाद अब एक और खिलाड़ी पर उनकी पत्नी ने शारीरिक और मानसिक उत्पीडऩ करने के आरोप लगाए हैं।

ये खिलाड़ी क्रिकेट से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि भारत का स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी है। जी हां, टेबल टेनिस के दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ओलंपियन सौम्यजीत घोष पर उसकी पत्नी ने शादी के पांच माह बाद ही शारीरिक और मानसिक उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। इस संबंध में उनकी पत्नी ने उन पर ये आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है ।

टीम इंडिया की वनडे सीरीज जीत के बाद गावस्कर को इस कारण आया गुस्सा, कह दी ये बड़ी बात

स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष के खिलाफ दायर एफआईआर में उसकी पत्नी ने आपराधिक विश्वासघात का भी आरोप लगाया है। उत्तरी 24 परगना जिले में बारासात पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में इस भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी के माता पिता, उसके दो चाचा और एक चचेरे भाई का भी नाम है।

कंगारू धरती पर महेन्द्र सिंह धोनी ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, इस क्लब में शामिल होने वाले चौथे भारतीय

सौम्यजीत घोष सहित इन इन सभी लोगों पर शारीरिक और मानसिक उत्पीडऩ, आपराधिक विश्वासघात और गलत साक्ष्य देने की धमकी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कीवी टीम ने भारत को हराने के लिए वनडे टीम में शामिल किए ये दो दिग्गज खिलाड़ी

हालांकि भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष ने उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। गौरतलब है कि सौम्यजीत घोष ने तीन अगस्त 2018 को अपनी गर्लफे्रंड से समझौता करके शादी की थी। इससे पहले उनकी गर्लफे्रंड ने उन पर बलात्कार के आरोप लगाए थे।