Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर फेल हुए कंगारू, खराब बल्लेबाजी के लिए ट्विटर पर उड़ा मजाक

आपको जानकारी के लिए बता दें कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी और चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 622 रनों का विशाल स्कोर बना चुकी है। जबकि खेल के तीसरे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए हैं। खराब रोशनी और बारिश के चलते शनिवार के दिन खेल को जल्दी ही खत्म कर दिया गया।लेकिन लचर बैटिंग के लिए सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

बता दें कि भारत ने खेल के दूसरे दिन 7 विकेट के नुकसान पर 622 रनों का स्कोर खड़ा कर पारी घोषित कर दी थी। इस प्रकार खेल के तीसरे दिन मेजबान टीम भारत से अभी भी 386 रन पीछे है। फिलहाल पीटर हैंड्सकोम्ब 28 रन और पैट कमिंस 25 रन पर नाबाद हैं।

सिडनी टेस्ट मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी कर रही आस्ट्रेलिया की टीम ने उस्मान ख्वाजा (27) के रूप में पहला विकेट कुल 72 रनों के स्कोर पर खो दिया। पहला विकेट गिरते ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होने लगे। 79 रनों के निजी स्कोर पर मार्कस हैरिस को रवींद्र जडेजा ने बोल्ड करके टीम को दूसरा झटका दिया।

हैरिस ने 120 गेंदों का सामना करते हुए कुल 8 चौके जड़े थे। रिस और मार्नस लाबुशेन के बीच 56 रनों की साझेदारी हुई। शॉन मार्श 8 रन के निजी स्कोर चलता बने। मार्श को भी जडेजा ने ही आउट किया। मोहम्मद शमी ने लाबुसचेग्ने (38) के रूप भारत की झोली में चौथा विकेट डाला। अजिंक्य रहाणे ने लाबुशेन का कैच लिया।

इसके बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब और ट्रेविस हेड ने साझेदारी कर 40 रनों की पारी खेली। अब ऐसा लगने लगा था कि आस्ट्रेलिया दिन के अंत तक मजबूत स्थिति में होगा। लेकिन हेड को 20 रन के स्कोर पर कुलदीप यादव ने आउट कर दिया। यादव ने टिम पेन को भी 5 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

सातवे विकेट के लिए पैट कमिंस और हैंड्सकॉम्ब ने 38 रनों की साझेदारी की। खराब रोशनी और बारिश के चलते करीब 16.3 ओवर पहले ही तीसरे दिन का खेल खत्म करने की घोषणा की गई।गौरतलब है कि टीम इंडिया की तरफ से कुलदीप यादव ने तीन विकेट, रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट तथा मोहम्मद शमी ने एक विकेट हासिल किए।

4 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। अगर भारत यह टेस्ट मैच ड्रॉ कराने में भी सफल रहता है, तब उसके पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। बता दें कि करीब 72 साल बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट सीरीज जीतने का स्वाद चखेगी।



Herald