Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मार्टिन गप्टिल ने बनाया ये 'विराट रिकॉर्ड', इस मामलें में पीछे छोड़ा इन दो दिग्गज भारतीयों को 

इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड के सबसे शानदार और अनुभवी ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के लिए ये साल बहुत शानदार आया। कीवी टीम के इस तूफानी बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।

आपको बता दें कि गुरूवार के ​न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला गया। कीवी टीम के इस तूफानी ओपनर बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में 139 गेंदों में 11 चौको और 5 छक्कों की मदद से 138 रन बनाएं। इसके साथ ही गप्टिल ने अन्तर्राष्ट्रीय वनडे करियर में छह हजार रन पूरे कर लिए और वनडे करियर में छह हजार रन पूरे करने वाले न्यूजीलैंड के 5वें बल्लेबाज बन गए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत कीवी टीम ने श्रीलंका को पहले वनडे मैच में 45 रनों से रौंदने में कामयाबी हासिल की। इसी के साथ गप्टिल 2019 में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है।

इसी के साथ ही मार्टिन गप्टिल ने एकदिवसीय मैच में सबसे तेज 6,000 रन पूरे करने के मामले में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी और हिटमैन रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। लेकिन आपको बता दें कि अन्तर्राष्ट्रीय वनडे करियर में सबसे तेज छह हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व ​तूफानी बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम दर्ज है। अमला ने 123वीं पारी में ये रिकॉर्ड पार किया था। अमला के बाद भारतीय वर्तमान कप्तान विराट कोहली का स्थान है। कोहली ने 136वीं पारी में ये कामयाबी हासिल की थी।