Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की तुलना करते हुए इस दिग्गज ने बताया कोहली को सर्वश्रेष्ठ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 104 रन का शानदार शतक लगाकर भारतीय टीम को जीत दिला दी थी.

बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान कुल 112 गेंदों का सामना किया था. उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके व 2 छक्के लगाये थे.

विराट कोहली का यह 39वां वनडे शतक था. वह क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक से मात्र 10 शतक और दूर है.

फॉक्स क्रिकेट ने पूछा सचिन और कोहली में बेस्ट कौन ?

इसी बीच ऑस्ट्रेलियाइ क्रिकेट वेबसाइट फॉक्स क्रिकेट ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. जिसमे उन्होंने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में से बेस्ट खिलाड़ी के बारे में पूछा है.

जिस तरह से वर्तमान समय में विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे है. उसे देखते हुए हर कोई विराट कोहली के आंकड़ो की तुलना सचिन तेंदुलकर से कर रहा है.

 

डैरेन लेहमन ने विराट कोहली को बताया बेस्ट 

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व खिलाड़ी और कोच डैरेन लेहमन ने विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया है. उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं विराट कोहली को पसंद करता हूँ. वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है.”

आपकों बता दें, कि डैरेन लेहमन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 27 टेस्ट मैच और 117 वनडे मैच खेले हुए है. उन्होंने 27 टेस्ट में 44.95 की औसत से 1798 रन बनाये. वहीं उन्होंने 117 वनडे मैचों में 38.96 की औसत से 3078 रन बनाये है.

यहाँ देखें डैरेन लेहमन का ट्वीट 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की तुलना करते हुए इस दिग्गज ने बताया कोहली को सर्वश्रेष्ठ appeared first on SportzWiki Hindi.