Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी: उमेश यादव की शानदार गेंदबाजी से सेमीफाइनल में विदर्भ, ये टीमें भी सेमीफाइनल में पहुंची

भारत की घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में आज क्वार्टर फाइनल मुकाबले का अंतिम दिन है। गत विजेता विदर्भ ने उत्तराखंड को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उत्तराखंड ने पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है और लीग मैचों में शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, इस मैच में वह इस प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाई।

पारी से जीता विदर्भ

नागपुर में खेले गए इस मैच में उत्तराखंड को एक पारी और 115 रनों से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने 355 रन बनाये थे। विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 629 रन बना दिए।

उनके लिए वसीम जाफर ने शानदार दोहरा शतक बनाया वहीं संजय रामास्वामी और आदित्य सरवटे ने भी शतक बनाया। पहली पारी में 274 रनों से पीछे रहने के बाद उत्तराखंड की हार लगभग पक्की हो गई थी।

उमेश यादव की शानदार गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सिर्फ एक मैच खेलने वाले उमेश यादव ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पहली पारी में 4 बल्लेबाजों को आउट किया था। दूसरी पारी में भी उनकी गेंदबाजी खतरनाक रही।

इस पारी में उमेश यादव ने सिर्फ 23 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में खेलने का मौका मिला था लेकिन कुछ ख़ास नहीं कर पाए।

सेमीफाइनल की तीन टीमें पक्की

रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल की तीन टीमें पक्की हो गयी हैं। कर्नाटक ने राजस्थान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाया है। वहीं केरल ने लो स्कोरिंग मुकाबले में गुजरात को हराया था।

अभी सौराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का मुकाबला खेला जा रहा है। पहली पारी में पिछड़ने के बाद सौराष्ट्र ने शानदार वापसी करते हुए जीत के करीब पहुँच गयी है। मैच के अंतिम दो सत्र में उन्हें जीत के लिए 74 रनों की जरूरत है और टीम के 6 विकेट बचे हुए हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post रणजी ट्रॉफी: उमेश यादव की शानदार गेंदबाजी से सेमीफाइनल में विदर्भ, ये टीमें भी सेमीफाइनल में पहुंची appeared first on SportzWiki Hindi.