Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वॉलीबाल में तमिलनाडु और केरल को स्वर्ण

पुणे
तमिलनाडु और केरल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रविवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंडर-21 में क्रमश: लड़कियों और लड़कों के वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। लड़कियों के फाइनल में तमिलनाडु ने केरल को 23-25, 11-25, 25-23, 25-18, 15-9 से हराया। पश्चिम बंगाल ने महाराष्ट्र को हराकर कांस्य पदक जीता। लड़कों के अंडर-21 के फाइनल में केरल ने तमिलनाडु को 21-25, 25-15, 25-23, 25-20 से पराजित किया जबकि उत्तर प्रदेश ने पंजाब को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर-17 का स्वर्ण पश्चिम बंगाल ने महाराष्ट्र को 25-15, 25-13, 25-14 से हराकर जीता। इस वर्ग में केरल ने कांस्य पदक हासिल किया। उसने तीसरे स्थान के प्लेआफ में तमिलनाडु को हराया। उत्तर प्रदेश ने लड़कों के अंडर-17 में सोने का तमगा जीता। उसने फाइनल में गुजरात को 25-17, 25-20, 25-23 से हराया। इस वर्ग के तीसरे स्थान के मैच में तमिलनाडु ने केरल को पराजित किया।