भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले वनडे में भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही है. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दो झटके दे दिएं हैं. बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने पहले टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच को बोल्ड कर पहला झटका दिया.
कुलदीप ने एक बार फिर किया कमाल
Australia hoping to see plenty more of this from Usman Khawaja this arvo! #AUSvIND pic.twitter.com/CUAvn4DyWD
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 12, 2019
भारतीय टीम के सबसे शानदार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भारत को दूसरा झटका दिया. 9.5 ओवर में उन्होंने एलेक्स कैरी कोरोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दे दिया. एलेक्स कैरी 24 रन बनाकर आउट हुए. कुलदीप की फिरकी एलेक्स कैरी समझ ही नही पाएं. स्लिप में खरे रोहित शर्मा ने उनका शानदार कैच लपका. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जब भी इस गेंदबाज को गेंदबाजी देते हैं. ये जरूर विकेट निकालकर देता है. जैसा की इस मैच में भी देखा गया. भारतीय टीम ने दो विकेट जल्दी ले लिएं.
यहाँ देखें विडियो
— ye cricket hai (@cricket_ye) January 12, 2019
हार्दिक पंड्या और के एल राहुल को किया गया है बाहर
भारत को इस मैच से पहले हालांकि बड़ा झटका लगा है. उसे हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें एक टीवी शो पर दिए गए विवादास्पद बयान पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है. उनके साथ लोकेश राहुल को इसी विवाद के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया है.
भारत ने मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद के रूप में तीन तेज गेंदबाज चुने हैं. वहीं टीम में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के रूप में दो स्पिनरों को टीम में चुना गया है.
भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास
Bhuvneshwar Kumar picks up his 100th ODI wicket in style.
Stream live via Kayo HERE: https://t.co/rHhkFrd50M #AUSvIND pic.twitter.com/jNeP2XuWRK
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 12, 2019
बता दें, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पहला विकेट लेकर इतिहास रच दिया. वो भारतीय टीम के 19 वें ऐसे गेंदबाज बने जिन्होंने 100 विकेट वनडे क्रिकेट में पूरे किएं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: कुलदीप की गुगली में फंसा ये कंगारू बल्लेबाज, रोहित शर्मा का शानदार कैच appeared first on SportzWiki Hindi.