Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियन ओपन: पुरुष युगल में भारतीय चुनौती समाप्त

मेलबर्न 
साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल में भारतीय चुनौती पहले ही दिन समाप्त हो गई जब तीनों जोड़ियों को पहले दौर में पराजय झेलनी पड़ी। भारत के 15वीं वरीयता प्राप्त रोहन बोपन्ना और दिविज शरण को स्पेन के गैर वरीय पाब्लो कारेनो बस्ता और गुलिरेमो गार्सिया लोपेज की गैर वरीय जोड़ी ने 6-1, 4-6, 7-5 से हराया। टाटा ओपन महाराष्ट्र जीतने के बाद इस भारतीय जोड़ी की यह पहले दौर में लगातार दूसरी हार है। बोपन्ना और शरण पिछले सप्ताह सिडनी इंटरनैशनल में हार गए थे। अपना 24वां ऑस्ट्रेलियन ओपन खेल रहे लिएंडर पेस और मिगुल एंजेल रेयेस वारेला को अमेरिका के ऑस्टिन क्राइजेक और न्यू जीलैंड के अर्टेम सिटाक ने 7-5, 7-6 से हराया। जीवन नेंदुचेझियान और निकोलस मुनरो की जोड़ी को केविन के और निकोला मेकटिच ने 4-6, 7-6, 7-5 से मात दी। प्रज्नेनेश गुणेश्वरन भी क्वॉलिफायर से मुख्य ड्रॉ में आने के बाद पहले दौर में हार गए थे । वहीं रामकुमार रामनाथन, अंकिता रैना और करमन कौर थांडी मुख्य ड्रॉ के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर सके।