Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी, विराट और रोहित नहीं ये हैं लक्ष्य का पीछा करने के मामले में सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी 

खेल डेस्क। भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के साथ 151 रन की नाबाद साझेदारी कर भारत को आठ विकेट से आसान जीत दिलाई थी। इससे भारतीय टीम न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज जीतने में सफल रही थी।

भारतीय कप्तान मिताली राज ने इस मैच में नाबाद 63 रन बनाकर पुरुष भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय क्रिकेट में मिताली राज धोनी को पछाडक़र लक्ष्य का पीछा करने के मामले में सबसे सफल खिलाड़ी बन गई हैं।

इस पारी की बदौलत भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान ने एक दिवसीय क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अच्छा औसत अपने नाम कर लिया है। मिताली राज का लक्ष्य का पीछा करते हुए औसत अब 111.29 हो चुका है।

जबकि पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का औसत 103.07 है। वहीं मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली का औसत इस मामले में 96.23 है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली है।

भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.2 ओवर में 161 रन पर आउट हो गई थी। इसके जवाब में भारत ने स्मृति मंधाना (नाबाद 90) और कप्तान मिताली राज (नाबाद 63)की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने 35.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। यह भारतीय महिला टीम की कीवी टीम के खिलाफ किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 1994 के बाद पहली बार जीत है।