खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेवर कुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में अपने करियर के 100 विकेट पूरे किए। भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच को आउट कर अपने करियर के 100 विकेट पूरे किए।
पांड्या-राहुल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे से बाहर, करना पड़ेगा जांच का सामना
उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले भुवनेश्वर कुमार ने अपने वनडे करियर की शुरुआत साल 2012 में की थी। उन्होंने अपने वनडे करियर की पहली ही गेंद पर पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद हफीज को बोल्ड कर विकेटों का खाता खोला था।
सिडनी में अब इतने सालों बाद इस नई ड्रेस में नजर आएगी कंगारू टीम
भुवनेश्वर ने अपने वनडे करियर के पहले 50 विकेट 49 पारियों में और दूसरे 50 विकेट उन्होंने 46 पारियों में पूरे किए। वैसे एक दिवसीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड स्पिनर अनिल कुंबले के नाम हैं। उन्होंने वनडे में 334 विकेट झटके हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर जवागल श्रीनाथ (315), तीसरे स्थान पर अजित आगरकर (288), चौथे स्थान पर जहीर खान (269) और पांचवें स्थान पर हरभजन सिंह (255) हैं।
भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने इस कंपनी के साथ तोड़ा करार
सिडनी में खेले जा रहे पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 28.2 ओवर में तीन विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम की ओर से उस्मान ख्वाजा ने 81 गेंदों पर 59 रन बनाए। जबकि शॉन मार्श 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम की ओर से भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और रवीन्द्र जडेजा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया टीम इस वनडे में 1980 के दशक की किट-ड्रैस में मैदान पर उतरी।