साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार जीत दर्ज की. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (101) के शतक तथा बाबर आजम और मोहम्मद हफीज की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिये 318 रन का लक्ष्य दिया था.
पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 317 रन बनाये. मोहम्मद हफीज ने अपनी 52 रन की अर्धशतकीय पारी के लिये महज 45 गेंद खेली जिसमें उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया. शोएब मलिक ने 31 रन का योगदान दिया जबकि इमाद वसीम 43 रन बनाकर नाबाद रहे.
एंडिल फेलुकवायो ने लपका शानदार कैच

पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद हफीज बेहतरीन अर्धशतक बना के खेल रहे थे. वो तेजी से रन बनाने के चक्कर में तेज शॉट खेला. उसी समय एंडिल फेलुकवायो ने ऐसा कैच पकड़ा की सब देखते रह गएं. उन्होंने सुपरमैन की तरह उड़ के कैच लपक लिया. मोहम्मद हफीज भी नहीं समझ पाएं की ये कैसे हो गया. इसके बाद इस कैच का वीडियो वायरल हो गया.
यहाँ देखें वीडियो
Brilliant catch …#Hafeez OUT c Phehlukwayo b Rabada
52(45) 1×6 6×4#Imam #SAvPAK pic.twitter.com/VMhfFcyuU6
— Asim Majeed (@AsimTeach) January 25, 2019
बता दें, जब लक्ष्य का पीछे करने दक्षिण अफ्रीकी टीम आई. तो शायद उन्होंने मौसम को पहले ही भांप लिया और तेज बल्लेबाजी की. 53 रन के टीम स्कोर पर हाशिम अमला (25) को हसन अली ने आउट कर दिया जबकि 79 के टीम स्कोर पर क्विंटन डी कॉक (33) रन आउट हो गए लेकिन इसके बाद रीजा हेंडरीक्स (नाबाद 83 रन) और कप्तान फैफ डु प्लेसी (नाबाद 40) ने तेज बल्लेबाजी की और 33 ओवर में जब बारिश हुई तो द.अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट पर 187 रन था.
इस जीत के साथ द.अफ्रीकी 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है

बारिश के बाद दोबारा मैच नहीं शुरू हो सका और द.अफ्रीकी टीम डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से 13 रनों से विजयी घोषित हुई. इसके साथ ही अब द.अफ्रीका ने 5 वनडे मैचों की इस सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post एंडिल फेलुकवायो ने हवा में डाइव लगाकर पकड़ा मोहम्मद हफीज का कैच, देखकर यकीन करना मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.
52(45) 1×6 6×4