Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार सीरीज में जड़ा तीसरा अर्धशतक, इतनी बार कर चुके हैं यह कारनामा

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में भारत को जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य मिला था। भारत ने इस मैच में अपने तीसरे टॉप बल्लेबाजों को 113 के स्कोर तक खो दिया। रोहित शर्मा 9, शिखर धवन 23 और विराट कोहली 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और नीचे के बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी आ आई।

धोनी ने जड़ा अर्धशतक

पहले मैच में 51 और दूसरे में 55 रनों की पारी खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने तीसरे मैच में भी शानदार अर्धशतक जड़ दिया। यह उनके वनडे करियर का 70वां अर्धशतक है। उन्होंने अब तक 10 शतक भी जड़े हैं।

सीरीज में पहली बार नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आये धोनी को पहले ही गेंद पर जीवनदान मिला। ग्लेन मैक्सवेल ने पॉइंट पर उनका आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद धोनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

तीसरा बार सीरीज में लगातार 3 अर्धशतक

महेंद्र सिंह धोनी वनडे मैच में दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी में गिने जाते हैं। 2004 में डेब्यू करने वाले धोनी ने अपने करियर में ज्यादा समय नंबर 5 या 6 पर बल्लेबाजी की है लेकिन उनके 10 हजार से ज्यादा रन है।

यह तीसरा मौका है जब धोनी ने वनडे क्रिकेट की एक सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक बनाये हैं। उन्होंने पहली बार 2011 में इंग्लैंड में तीसरे, चौथे और पांचवें वनडे में 69, 78* और 50* रनों की पारी खेली थी। उनके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 2014 में दूसरे, तीसरे और चौथे वनडे में भी उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

बुरे सपने की तरह था 2018

महेंद्र सिंह धोनी के लिए पिछला साल किसी बुरे सपने की तरह था। उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा 20 एकदिवसीय मैच खेले लेकिन उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला।

इन्हीं प्रदर्शन की वजह से उन्हें टी-20 टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था। अब इस साल विश्व कप भी है और धोनी ने जिस तरीके से साल की शुरुआत की है वह भारतीय टीम और फैंस के लिए खुशखबरी है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार सीरीज में जड़ा तीसरा अर्धशतक, इतनी बार कर चुके हैं यह कारनामा appeared first on SportzWiki Hindi.