Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डीन जोंस ने सचिन और विराट कोहली की फिर किया तुलना, इन्हें बताया सर्वकालिक महान क्रिकेटर

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली लगातार रनों का अम्बार लगा रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी शानदार शतक बनाया था। यह उनके वनडे करियर का 39वां शतक है। विराट अब सचिन तेंदुलकर के 49 शतक से दस शतक ही पीछे हैं। जिस गति से वह शतक बना रहे हैं जल्द ही सचिन का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।

तोड़ चुके सचिन के कई रिकॉर्ड

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अपने एकदिवसीय करियर के दस हजार रन पूरे किये।

सबसे कम पारियों में दस हजार रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा था। इसके अलावा शतकों के मामले में भी वह जल्द ही सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं। उन्हें इसके लिए सिर्फ 11 शतक चाहिए।

डीन जोन्स ने विराट को माना सचिन से बेहतर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोन्स ने विराट कोहली को वनडे क्रिकेट में सचिन से बेहतर बल्लेबाज माना है। इसके लिए उन्होंने कोहली के प्रदर्शन का उदहारण दिया है।

“मैंने अब देखा है कि एक दिवसीय क्रिकेट में विराट कोहली के 39 शतकों में से 32 एक जीत के में आए हैं। ऑस्ट्रेलिया में अब उनके नाम 11 इंटरनेशनल शतक हैं,जो विदेशी बल्लेबाजों सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा हैं। वह इतने शानदार खिलाड़ी हैं। मैं सचिन तेंदुलकर के प्रति सम्मान के साथ यह कहना चाहूँगा कि विराट वनडे क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ी के रूप में जाने जायेंगे।”

सचिन के नाम 18 हजार से ज्यादा रन

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं। उन्होंने 463 मैच में 18 हजार से ज्यादा रन बनाये हैं। विराट कोहली इस रिकॉर्ड की तरफ भी तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने अभी तक खेले 219 मैचों में करीब साढ़े दस हजार रन बना चुके हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post डीन जोंस ने सचिन और विराट कोहली की फिर किया तुलना, इन्हें बताया सर्वकालिक महान क्रिकेटर appeared first on SportzWiki Hindi.