Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिडनी टेस्ट: चेतेश्वर पुजारा ने लगाया एक और शतक तो पास आकर नाथन लायन ने पूछा ऐसा फनी सवाल

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज चौथे टेस्ट मैच की शुरुआत हो गयी। सिडनी में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में एक बार फिर भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजी चेतेश्वर पुजारा ने शानदार शतकीय पारी खेली। पुजारा के अलावा मयंक अग्रवाल ने भी अर्धशतक बनाया।

199 गेंद में जड़ा शतक

चेतेश्वर पुजारा ने इस सीरीज में अपने टेस्ट करियर का 18वां शतक जड़ा। इस सीरीज में यह उनका तीसरा शतक भी है। उन्होंने अपना शतक 199 गेंदों में पूरा किया। इस पारी में 13 चौके शामिल थे।

दिन का खेल खत्म होने के समय पुजारा 130 रन बनाकर नाबाद थे। क्रीज पर अभी उनका साथ हनुमा विहारी निभा रहे हैं। विहारी ने भी बखूबी उनका साथ निभाया है और टीम का स्कोर 4 विकेट पर 303 रन हो गया है।

पुजारा ने दिखाया टेस्ट खेलने का तरीका

टी-20 क्रिकेट के आने के बाद से बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में भी उसी तरह की बल्लेबाजी करते हैं। आज बल्लेबाजों की टेक्निक में काफी गिरावट आई है और वह दबाव में बड़ा शॉट खेलने को देखने लगते हैं।

हालाँकि, चेतेश्वर पुजारा के साथ ऐसा नहीं है। इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पुजारा ने अभी तक एक हजार से ज्यादा गेंद खेल लिए हैं। आज पुरे दिन में उन्होंने 250 गेंदों का समाना किया।

नाथन लायन ने पुजारा से पूछा सवाल

चेतेश्वर पुजारा के बल्लेबाजी करने के तरीके से कई लोग ऊब जाते हैं। टी-20 क्रिकेट के इस दौर में सबसे ज्यादा गेंदबाज पुजारा से परेशान होते हैं। एक समय राहुल द्रविड़ गेंदबाजों को ऐसे ही उबाते थे।

अब पुजारा ने भी वैसा ही काम शुरू कर दिया है। इससे गेंदबाज भी थकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाज भी चाहता है कि बल्लेबाज शॉट खेले क्योंकि तभी विकेट गिरने की संभावना बढती है। यही वजह से कि ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने पुजारा से पूछ लिया

“क्या आप अभी तक ऊबे नहीं हैं?”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post सिडनी टेस्ट: चेतेश्वर पुजारा ने लगाया एक और शतक तो पास आकर नाथन लायन ने पूछा ऐसा फनी सवाल appeared first on SportzWiki Hindi.