भारतीय क्रिकेट में लीजेंड बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और मौजूदा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बीच एक जबरदस्त तुलना हो रही है। हर कोई इन दोनों दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों के बीच तुलना करने को देखता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि जिस तरह से सचिन ने अपने इंटरनेशनल करियर में रिकॉर्ड बनाए हैं उसी तर्ज पर विराट कोहली भी चलते जा रहे हैं।
राहुल-हार्दिक ने विराट को बताया था सचिन से बेहतर
तभी तो हाल ही में रियलिटी शो कॉफी विद करन में केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर में बेहतर के बारे में पूछने पर अपनी राय दी थी।

इन दोनों ही भारतीय युवा बल्लेबाजों ने विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर से ऊपर माना। वैसे ये उनकी राय हो सकती है कि सचिन से कोहली बेहतर हैं लेकिन इस कमेंट के लिए फैंस के द्वारा राहुल-हार्दिक की जमकर आलोचना भी हुई।
एस श्रीसंत विराट नहीं बल्कि सचिन को मानते हैं बेस्ट
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली दोनों ही अलग-अलग युग के बल्लेबाज हैं और दोनों ही बल्लेबाज अपने आप में श्रेष्ठ हैं। लेकिन तुलना करने वाले तो इस बारे में अपनी बात को जरूर रखेंगे।
' Sachin or Virat '
Elite opinions. pic.twitter.com/SJdV59Mn3X
— Freak (@strangerrr_18) January 6, 2019
जहां भारतीय टीम के मौजूदा स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने तो विराट कोहली की तुलना में विराट कोहली को बेहतर बनाया लेकिन वहीं इस बारे में शांताकुमारन श्रीसंत की राय बिल्कुल जुदा है।
1000 पीढ़ी में भी सचिन जैसा व्यक्ति नहीं होगा कोई
भारतीय टीम में आजीवन प्रतिबंध झेल रहे श्रीसंत ने हाल ही में हार्दिक-राहुल के कमेंट के बाद अपनी राय देते हुए कहा कि

“हर कोई उन्हें सचिन भाई कहते हैं लेकिन मैं उन्हें(सचिन तेंदुलकर) पाजी के रूप में संबोधित करता हूं। मैं विराट का सम्मान करता हूं जो कुछ भी उन्होंने किया है लेकिन सचिन पाजी को कभी बदला नहीं जा सकता है या उनकी तुलना किसी नए या पुराने क्रिकेटर के साथ नहीं की जा सकती है। अगली 1000 पीढ़ी के लिए सचिन तेंदुलकर जैसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जिसने मेरे जैसे छोटे क्रिकेटरों को आशा दी हो, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं क्लब क्रिकेट खेल सकता हूं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में इस दिग्गज को अपना पसंदीदा खिलाड़ी मानते है एस. श्रीसंत appeared first on SportzWiki Hindi.