Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉल टेंपरिंग कांड के दोषी कैमरून बेनक्रॉफ्ट के साथ जेम्स पेटिनसन ने की मैच के दौरान स्लेजिंग

पिछले साल बॉल टेंपरिंग की शर्मनाक हरकत को अंजाम देने वालों में शामिल ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज कैमरून बेनक्रॉफ्ट क्रिकेट के मैदान में लौटआए हैं। बॉल टेंपरिंग कांड के बाद केमरून बैनक्रॉफ्ट को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 8 महीनों का बैन लगाया था जो अब पूरा हो चुका है।

वापसी के साथ स्लेजिंग का शिकार बने कैमरून बेनक्रॉफ्ट

बैन के पूरा होते ही कैमरून बेनक्रॉफ्ट ने बिग-बैश टी-20 क्रिकेट लीग में वापसी कर ली है। लेकिन वापसी के साथ ही कैमरून बेनक्रॉफ्ट ने तीसरे ही मैच में ब्रिस्बेन हिट के खिलाफ  स्लेजिंग का सामना करना पड़ा।

जी हां ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज कैमरून बेनक्रॉफ्ट  बिग-बैश लीग के तीसरे मैच में पर्थ स्कोचर्स के लिए खेल रहे थे, तो उनके साथ ब्रिस्बेन हिट के तेज गेंदबाज जेम्स पेटिनसन ने स्लेजिंग की।

जेम्स पैटिनसन ने बेनक्रॉफ्ट से किया शब्दों का आदान-प्रदान

ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों खेली जा रही बिग-बैश टी-20 क्रिकेट लीग में ब्रिस्बेन हिट और पर्थ स्कोचर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में जब कैमरून बेनक्राफ्ट बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्हें अपना खाता खोलने में 10 गेंदें लग गई।

इसके बाद क्या था जब बेनक्रॉफ्ट जेम्स पैटिनसन का सामना कर रहे थे तो जेम्स पैटिनसन ने कैमरून बेनक्रॉफ्ट के 9 महीनों के लगे प्रतिबंध को लेकर उन पर कुछ स्लेजिंग की। वैसे बेनक्रॉफ्ट ने भी जवाब दिया।

कैमरून बेनक्रॉफ्ट को बॉल टेंपरिंग कांड के कारण बनना पड़ा निशाना

लेकिन कैमरून बेनक्रॉफ्ट को मैदान में उतरने के साथ ही उनके द्वारा की गई बॉल टेंपरिंग कांड के कारण स्लेजिंग का शिकार बनना पड़ा।

जेम्स पेटिनसन ने बेनक्रॉफ्ट को शब्दों से कई बार परेशान करने की कोशिश की। लेकिन अंततः बेनक्रॉफ्ट ने 2 छक्के लगाकर 26 गेंदों में 24 रन बनाने में कामयाब रहे लेकिन उन्हें स्लेजिंग का सामना तो करना ही पड़ गया।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post बॉल टेंपरिंग कांड के दोषी कैमरून बेनक्रॉफ्ट के साथ जेम्स पेटिनसन ने की मैच के दौरान स्लेजिंग appeared first on SportzWiki Hindi.