Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कप्तान विराट सचिन, धोनी के बाद अब इस क्लब में शामिल होने वाले बने खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली इन दिनों नए नए रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो रहे है। विराट कोहली के लिए पिछला साल बहुत अच्छा रहा था। साथ ही इस साल भी विराट कोहली ने एक शानदार उपलब्धि हासिल की। विराट कोहली हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली सहित एक खास श्रेणी में शामिल हो गया है।

आपको बता दें कि विराट कोहली लिस्ट ए क्रिकेट (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच) में 100 बार पचास से अधिक स्कोर बनाने वाली श्रेणी में शामिल हो गए है। आपको बता दें कि विराट कोहली ने कीवी टीम के विरूद्ध बे ओवल में खेले गए तीसरे वनडे मैच में 60 रनों अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसी के साथ ही विराट कोहली क्रिकेटर्स की इस इलीट सूची में शामिल हो गए। आपको बता दें कि इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (174) अर्धशतकीय पारी खेल टॉप पर हैं, उसके बाद राहुल द्रविड़ (133), सौरव गांगुली (128) और महेंद्र सिंह धोनी (101) का नाम है।

इसी के साथ आपको बता दें कि कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कंगारू धरती के बाद अब न्यूजीलैंड की धरती पर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम पांच वनडे मैचों की सीरीज में लगातार तीन वनडे मैच जीतकर ये सीरीज जीत चुकी है। इस सीरीज का चौथा वनडे मैच आज न्यूजीलैंड की टीम ने जीता। हिटमैन रोहित की कप्तानी में खेले गए चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम 92 रनों पर ही ढेर हो गई। बाद में जवाब में उतरी कीवी टीम ने 8 विकेट से ये मैच जीत लिया।