भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में है जहां वो मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहे हैं। रोहित शर्मा ने इस वनडे सीरीज के पहले ही वनडे मैच में जबरदस्त सैकड़ा जड़ा था। रोहित के बल्ले से ये सैकड़ा बहुत ही स्पेशल कहा जा सकता है, वहीं शिखर धवन का बल्ला अब तक खामोस ही रहा है।
रोहित शर्मा पिछले ही दिनों बने हैं पहली बार पिता
क्योंकि वो इससे बिल्कुल पहले स्वदेश से ऑस्ट्रेलिया लौटे थे। रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज के दौरान पहली बार पिता बनने के अवसर पर भारत लौट गए थे।

रोहित शर्मा भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन चौथे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने अपनी पहली संतान को जन्म दिया।
शिखर धवन ने रोहित शर्मा को मजाकिया अंदाज में दी बधाई
ऐसे में रोहित शर्मा अपनी पत्नी से मिलने और पहली बार पिता बनने के मौके का गवाह बनने के लिए भारत लौट गए थे। रोहित शर्मा के पिता बने हुए कई दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक उन्हें बधाईयां मिल रही है।

भारतीय क्रिकेट टीम में उनके साथी अब तक रोहित शर्मा को पिता बनने पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसमें उनके साथी जोड़ीदार शिखर धवन ने बड़े है मजाकिया और मस्तमौला अंदाज में पिता बनने पर बड़ी बात कह दी।
बल्लेबाजों का बाप भी हैं रोहित शर्मा- शिखर धवन
भारतीय टीम में गब्बर के नाम से पहचान बना चुके शिखर धवन से प्रेस कॉन्फ्रेंस के रोहित शर्मा के पिता बनने पर सवाल किया तो उन्होंने बड़े मजाकिया अंदाज में पहले तो कहा कि “अच्छा बाप बन चुका है।(हंसते हुए) बैटिंग का बाप या वैसे बाप, दोनों में ही बाप बन चुके हैं।”
Congrats on becoming a Daddy @ImRo45 – @SDhawan25 has a message for you
#TeamIndia pic.twitter.com/JTlNoRR7Oh
— BCCI (@BCCI) January 17, 2019
“तो पहले तो मैं रोहित के लिए बड़ा खुश हूं कि वो बाप बन चुके हैं उनके लिए और साथ ही उनकी वाइफ के लिए। निश्चित तौर पर वो भी बड़ा खुश है और मुझे यकिन है कि वो अच्छे पिता बनेंगे।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post शिखर धवन ने प्रेस कांफ्रेंस में रोहित शर्मा को मजाकियां अंदाज में दी पिता बनने की बधाई, सुनकर नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.
