एडिलेड में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मैच को भारत ने अपने नाम लिया। इससे पहले सिडनी वनडे को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों के साथ ही बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजों को परेशान किया, तो बल्लेबाजो में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी समेत अन्य बल्लेबाजों ने भी अपना योगदान दिया।
धोनी ने बनाया अर्धशतक

साल 2018 में एक भी अर्धशतक नहीं बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने इस साल लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक बना दिया। पहले मैच में उन्होंने 96 गेंद में 51 रन बनाये थे और इसी वजह से उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।
अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए इस मैच में उन्होंने 54 गेंद पर 55 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। वह अंत तक नाबाद भी रहे और विनिंग रन भी उन्हीं के बल्ले से निकला।
अर्धशतक का पता नहीं चला

मैच के अंतिम ओवर में भारत को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे और धोनी 48 रन बनाकर स्ट्राइक पर थे। ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया।
हालांकि, अर्धशतक पूरा करने के बाद धोनी को याद ही नहीं रहा कि उनका अर्धशतक पूरा हो गया है। दूसरी छोर पर बल्लेबाजी कर रहे दिनेश कार्तिक ने उन्हें बल्ला उठाने के लिए बताया।
धोनी का फॉर्म महत्वपूर्ण

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्म काफी महत्वपूर्ण है। इस साल विश्व कप होने वाला है और धोनी इस टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी है। विश्व कप में उनकी भूमिका अहम होने वाली है।
2018 उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। फॉर्म की वजह से उन्हें टी-20 टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था लेकिन अब उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं। उनका फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए खुशखबरी है।
देखें वीडियो:
Dk remainds dhoni that he scored half century..then dhoni waves his bat…anybody noticed this…? #AUSvIND pic.twitter.com/J2xOBSz9oL
— dinesh (@dnshblj) January 15, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: अर्धशतक बनाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी से हो गयी थी ये भूल, दूसरे छोर से दिनेश कार्तिक ने दिलाया याद appeared first on SportzWiki Hindi.