Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टीव स्मिथ की इंटरनेशनल क्रिकेट वापसी में हो सकती है देरी

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के निलंबित कप्तान स्टीव स्मिथ का कोहनी में चोट लगने के कारण बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के बाद पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलना भी संदिग्ध है। स्मिथ ने पीएसएल के छठी फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तान्स से यूएई में खेले जाने वाले मैचों के लिए करार किया है लेकिन चोट के बाद उन्हे छह सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ पर गेंद से छेड़छाड के आरोप के बाद एक साल का प्रतिबंध लगाया था जो मार्च में खत्म होगा। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कोमिला विक्टोरियन्स की ओर से खेलते हुए वह अपनी कोहनी को चोटिल कर बैठे। स्मिथ को कोहनी की सर्जरी की सलाह दी गई है।

बता दें कि इस चोट और सर्जरी की वजह से स्मिथ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने की संभावना कम दिखाई दे रही है। वहीं विश्व कप 2019 की तैयारियों के लिए समय कम मिलेगा। इस चोट की वजह से स्टीव स्मिथ का आईपीएल 2019 में खेलना भी मुश्किल लग रहा है। 

सर्जरी के बाद उनकी फिटनेस पर ही मार्च में होने वाले आईपीएल में उनके खेलना निर्भर करेगा। निलंबन के दौरान स्मिथ ने कनाडा ने टी20 और कैरेबियन लीग खेला था।