Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को आयी हार्दिक पंड्या की याद, कही पंड्या को लेकर ये बात

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिनों अपने करियर के सबसे खराब समय का सामना कर रहे हैं। एक जबरदस्त ऑलराउंडर काबिलियत के कारण धीरे-धीरे भारतीय टीम के लिए हार्दिक पंड्या ने तीनों ही फॉर्मेट में अपनी जगह को सुनिश्चित कर लिया।

हार्दिक पंड्या आज बन चुके हैं नायक से खलनायक

हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के लिए एक बहुत ही अहम सदस्य बन चुके थे, लेकिन तभी उनकी एक जुबानी चपलता ने उन्हें आज भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़े विलेन के रूप में सामने रखा है।

हार्दिक पंड्या ने हाल ही में अपनी साथी खिलाड़ी केएल राहुल के साथ एक रिटलिटी शो कॉफी विद करन नाम के शो में पहुंचे जहां हार्दिक पंड्या के मुंह से कुछ ऐसा निकला जिसकी किसी ने कभी उम्मीद नहीं की थी।

हार्दिक पंड्या को इस मामले के बाद कर दिया है टीम से बाहर

भारतीय टीम के इस उभरते ऑलराउंडर खिलाड़ी ने केएल राहुल के साथ उस शो के दौरान महिलाओं को लेकर अश्लील और भद्दी टिप्पणी की थी। इसके बाद तो मानो हार्दिक पंड्या के पीछे पूरा देश लग चुका है और इन्हें खलनायक बना दिया।

इस मामले के बाद बीसीसीआई ने तुरंत कड़ा एक्शन लेते हुए हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को अनिश्चित काल के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया है ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया का दौरा बीच में ही छोड़ना पड़ा।

शिखर धवन ने गाए हार्दिक के गुण, कहा पंड्या देते हैं टीम को संतुलन

लेकिन इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए हार्दिक पंड्या की याद आ रही है और वो उनकी अहमियत बताने में जुट गए हैं।

हार्दिक पांड्या

शिखर धवन ने हार्दिक पंड्या को लेकर कहा कि “पंड्या ने टीम में रहते हुए जो संतुलन बनाया वो हमारी टीम के लिए महत्वपूर्ण है।”

साथ ही धवन ने केदार जाधव की ऑलराउंड काबिलियत के गुण गाए। धवन ने कहा कि

“जब केदार खेलते हैं तब भी वो हमारे लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मैं कहूंगा कि वो हमारे गोल्डन आर्म हैं। जब वो आते हैं हमेशा विकेट लेते हैं। एक ऑलराउंडर टेस्ट और सीमित ओवर दोनों तरह की क्रिकेट में महत्वपूर्ण होता है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को आयी हार्दिक पंड्या की याद, कही पंड्या को लेकर ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.