Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: रणजी के दौरान स्लेज करते हुए मनीष पांडे ने पुजारा को कहा आलसी, मिला ऐसे जवाब

भारतीय टेस्ट टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज चेतेश्‍वर पुजारा कर्नाटक के खिलाफ हुए  रणजी मुकाबले में शानदार शतक जड़ दिया है. इस शतक के साथ ही उनकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की. हालांकि इस मैच में पुजारा बहुत विवाद में रहे हैं. बता दें, जीत के लिए आखिरी दिन महज 55 रन की दरकार थी. उनकी टीम ने मैच पांच विकेट से जीत लिया.

मैच के दौरान कर्नाटक के कप्‍तान मनीष पांडे पुजारा को स्‍लेज करते नजर आए. पुजारा ने स्‍लेजिंग का जवाब अगली ही गेंद पर छक्‍का लगाकर दिया. दूसरी पारी के दौरान पुजारा जब 29 रन बनाकर खेल रहे थे कर्नाटक के कप्‍तान मनीष पांडे ने गेंदबाजी पर श्रेयस गोपाल को लगाया. गोपाल को विकेटकीपर लगातार प्रोत्‍साहित कर रहे थे.

ऐसे किया मनीष पांडे ने पुजारा को स्लेज 

इसी बीच मनीष पांडे ने बल्‍लेबाजी पर मौजूदा चेतेश्‍वर पुजारा को स्‍लेज किया. उन्‍होंने कहा, “एक लेजी शॉट और लगेगा और वो (पुजारा) आउट हो जाएंगे.” इसके बाद पुजारा ने इस स्लेज का जवाब छक्का लगाकर दिया.

यहाँ देखें वीडियो 

इस वजह से दर्शकों ने पुजारा को ‘चीटर’

मैच में तेज गेंदबाज विनय कुमार की एक गेंद को पुजारा डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन वह चूक गए. इस दौरान कुमार और विकेटकीपर समेत सभी खिलाड़ी आउट की अपील कर रहे थे, पर अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया.

बाद में रिप्ले में साफ पता चल रहा था कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास गई थी. जब पुजारा दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आएं तो मैदान में मौजूद दर्शकों ने उन्हें ‘चीटर’ ‘चीटर’ कहकर हूट करने लगे.

अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में इस खिलाड़ी ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाएं थे. इनकी वजह से टीम ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार जीत दर्ज करने में कामयाब हुई थी.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post वीडियो: रणजी के दौरान स्लेज करते हुए मनीष पांडे ने पुजारा को कहा आलसी, मिला ऐसे जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.