खेल डेस्क। बल्लेबाजों के बाद राहुल चाहर (81 रन पर पांच विकेट) और तनवीर उल हक (87 रन पर चार विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर राजस्थान ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप सी मैच में मंगलवार को गोवा को दस विकेट से शिकस्त दी।
टेस्ट रैकिंग में विराट कोहली शीर्ष पर कायम, वहीं बुमराह ने भी लगाई शानदार छलांग
गोवा की दूसरी पारी 295 रन पर समेटने के बाद राजस्थान को जीत के लिए 27 रन का आसान लक्ष्य मिला। जिसे उसने बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। राजस्थान की ओर से दूसरी पारी में चेतन बिष्ट ने नाबाद 15 और अमित कुमार गौतम ने 11 रन का योगदान दिया।
AUSvIND : सिडनी टेस्ट में इतिहास रचने के लिए विराट बिग्रेड तैयार, 13 सदस्यों में से ये हो सकती हैं प्लेइंग XI
इससे पहले गोवा के 244 रन के जवाब में राजस्थान ने आठ विकेट पर 513 रन बना कर पहली पारी घोषित की। राजस्थान की इस पारी में रोबिन बिष्ट ने नाबाद 169 रन बनाए। वहीं अशोक मेनारिया 76 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान लोमरोर ने 89 रन बनाए।
इसके जवाब में गोवा की ओर से दूसरी पारी में कप्तान सगुन कामत (96) शतक बनाने से चूक गए जबकि अमित वर्मा (118) ने शतकीय पारी खेली। इनकी पारियों के बावजूद वह गोवा की हार को नहीं टाल सके।
इन दो भारतीयों को मिली ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में जगह, दोनों ही हैरान करने वाले नाम
पहली पारी में 269 रन से पिछडऩे के बाद दूसरी पारी में भी कामत और अमित वर्मा के अलावा गोवा के बल्लेबाजों ने अपनी टीम को निराश किया। राजस्थान की अपने गु्रप में आठ मैचों में यह छठवीं जीत है। वह 44 अंकों के साथ अभी भी ग्रुप में शीर्ष पर मौजूद हैं।