Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोजर फेडरर ने दिखाया सुरक्षाकर्मी के लिए सम्मान, तो हरभजन सिंह ने किया उन्हें सलाम

टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब ऑस्ट्रेलियाइ ओपन का एक्रीडिटेशन कार्ड (मान्यता पत्र) नहीं होने के कारण सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोक दिया.

ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब छह बार जीतने वाले फेडरर ने भी सुरक्षाकर्मी का सम्मान किया और वहीं रुक गये. इसके थोड़ा समय बाद ही रोजर फेडरर के कोचिंग दल का एक सदस्य उनके कार्ड के साथ पहुंचा, जिसके बाद टेनिस के इस दिग्गज खिलाड़ी को अंदर जाने की अनुमति मिली.

यहाँ देखें घटना का वीडियो 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर को सुरक्षाकर्मी ने रोक दिया. रोजर फेडरर ने भी सुरक्षाकर्मी का पूरा सम्मान किया और अपने स्टाफ के एक्रीडिटेशन कार्ड लाने का इंतजार किया.

हरभजन ने फेडरर को किया सलाम 

इसी बीच भारतीय टीम से बाहर चल रहे हरभजन सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. जिसमे उन्होंने रोजर फेडरर  को सलाम किया है.

रोजर फेडरर के साथ घटी इस घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए हरभजन सिंह ने लिखा, “मानवता अपने सबसे अच्छे रूप में ..चैंपियन तुम्हे  सलाम”

 

 

ऐसा रहा है हरभजन सिंह का अबतक का क्रिकेट करियर 

हरभजन सिंह ने अबतक भारतीय टीम के लिए 103 टेस्ट मैच, 236 वनडे मैच और 28 टी-20 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने अभी तक अपने टेस्ट करियर में 417 विकेट, वनडे क्रिकेट करियर में 269 विकेट व टी-20 क्रिकेट करियर में 25 विकेट हासिल किये हुए हैं. भारतीय टीम से हरभजन सिंह लम्बे समय से बाहर है. हरभजन ने अपना अंतिम मैच भारतीय टीम के लिए 2016 में खेला था.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रोजर फेडरर ने दिखाया सुरक्षाकर्मी के लिए सम्मान, तो हरभजन सिंह ने किया उन्हें सलाम appeared first on SportzWiki Hindi.