Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रमित टंडन ने उलटफेर करते हुए मास्टर्स को हराया

मुंबई
पूर्व जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियन रमित टंडन ने मंगलवार को यहां इंग्लैंड के जोशुआ मास्टर्स को हराकर सभी को हैरान करते हुए 70,000 डालर की राशि के अंतरराष्ट्रीय जेएसडब्ल्यू इंडियन स्क्वाश सर्किट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। रमित ने क्रिकेट क्लब आॅफ इंडिया में 52वीं रैंंिकग के जोशुआ मास्टर्स को 36 मिनट में 11-9 11-6 11-8 से मात दी। हालांकि पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन हंिरदर पाल संधू ने चोट के कारण पीएसए टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया।