खेल डेस्क। भले ही पाकिस्तानी के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन ये क्रिकेटर आज भी विश्व की विभिन्न लीगों में अपना जलवा दिखा रहा है।
रोहित शर्मा ने शेयर की बेटी के साथ खूबसूरत फोटो, ये नाम हो सकता है हिटमैन की नन्नी परी का!
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी आतिशी पारियों के कारण बूम-बूम कहलाने वाले शाहिद आफरीदी अब बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अपना जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं। रविवार को कोमिला विक्टोरियंस की ओर से आफरीदी ने 25 गेंदों में 39 रन की मैच विजयी पारी खेली। इस पारी की बदौलन विक्टोरियंस ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सिल्हेट सिक्सर्स को शिकस्त दी।
इस टूर्नामेंट के माध्यम से भारतीय टीम में वापसी करेंगे युवराज सिंह!
इस पारी के माध्यम से उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। इस मैच में किए गए शानदार प्रदर्शन की सहायता से उन्होंने टी-20 क्रिकेट में चार हजार रन और 300 विकेट पूरे किए।
डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सिल्हेट सिक्सर्स ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 127 रन बनाए। इसके जवाब में आफरीदी की तूफानी पारी की बदौलत विक्टोरियंस ने 19.5 ओवर में चार विकेट शेष रहते 128 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
विराट ब्रिगेड' ने 72 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज ये खिलाड़ी बना सीरीज का हीरो'
आफरीदी ने पांच चौके लगाए। इससे पहले गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए आफरीदी ने चार ओवर में एक मेडन सहित एक विकेट हासिल किया। टी-20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो अभी तक 6082 रन और 464 विकेट तथा बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 4,445 रन और 322 विकेट हासिल कर चुके हैं।